अखिलेश यादव ने आज लोक सभा से दिया इस्तीफा, जानिए क्या है प्लान

करहल से बने रहेंगे विधायक. आजमगढ़ लोकसभा सीट से सांसद

लखनऊः उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा देंगे। अखिलेश यादव के साथ सपा नेता और पूर्व मंत्री आजम खान के भी लोकसभा की सदस्यता छोड़ने की खबरें हैं। दोनों नेताओं ने हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में हिस्सा लिया था। अखिलेश यादव मैनपुरी की करहल सीट से चुनाव जीत थे, जबकि आजम खान रामपुर से विधायक बने थे।

विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद से ही यह चर्चा चल रही थी कि अखिलेश यादव विधायकी छोड़ेंगे या लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा देंगे। माना जा रहा था कि वह करहल सीट से विधायकी छोड़ सकते हैं लेकिन मंगलवार को उनके लोकसभा सदस्यता से इस्तीफे की खबर आ रही है। अखिलेश यूपी के आजमगढ़ लोकसभा सीट से सांसद हैं।

करहल से बने रहेंगे विधायक अखिलेश यादव

बता दें कि बीते विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव ने करहल सीट से विधानसभा का चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। उन्होंने इस सीट पर आसानी से जीत दर्ज कर ली थी और केंद्रीय मंत्री एसपी सिंग बघेल को हरा दिया था। उनके प्रचार में सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव भी मैदान में उतर गए थे। चुनाव के नतीजों में बीजेपी को बहुमत मिला था और सपा 100 सीटों का आंकड़ा पार कर दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बन गई थी।

Related Articles

Back to top button