अखिलेश यादव ने गणतंत्र दिवस पर की महा घोषणा, जानिए क्या

लखनऊ : कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों द्वारा 26 जनवरी को ट्रैक्टर रैली निकाले जाने की घोषणा के बीच समाजवादी पार्टी (सपा) उत्तर प्रदेश के हर तहसील में कार्यक्रम आयोजित कर किसानों के साथ गणतंत्र दिवस मनाए वाली है। सपा अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को एक बयान में कहा था कि आगामी 26 जनवरी को सपा किसानों के साथ गणतंत्र दिवस मनाएगी और चंद पूंजीपति घरानों के हाथों कृषि को गिरवी रखने वाली भाजपाई साजिशों का पर्दाफाश करेगी।

Akhilesh Yadav tweeted on news related to minor girls in Kanpur| यूपी: कानपुर में नाबालिग लड़कियों से जुड़ी खबर पर अखिलेश ने किया ट्वीट, DM कर चुके हैं खंडन | Hindi News,

उन्होंने कहा कि 26 जनवरी को राज्य के हर तहसील पर किसान अपने-अपने ट्रैक्टरों पर तिरंगा झण्डा लगाकर आयेंगे और समाजवादियों के साथ राष्ट्रीय ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल होकर एकता का प्रदर्शन करेंगे।

इसके लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को निर्देश दे दिए गए हैं। अखिलेश ने कहा कि किसान अपनी न्यायसंगत मांगों को लेकर लगातार शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। वही इस बिच समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक संकल्प पत्र भी ९जारी किया है जिसमे उन्होंने लिखा है की

आज हमारे देश में संविधान गणतंत्र लोकतंत्र आजादी खतरे में है इसलिए इस गणतंत्र दिवस पर सपा नहीं चुनौतियों का सामना करने के लिए नए संकल्प लेकर एक नई घोषणा करेगी।

हमारा देश इसलिए महादेश रहा है क्योंकि हमारे देश ने दुनिया को सदैव प्रेम अमर शांति का संदेश दिया है आज यही संदेश हमें अपने देश प्रदेश के अंदर देने की आवश्यकता आन पड़ी है ग्रहण और अविश्वास के स्थान पर मिलजुलकर परस्पर प्रेम और आपसी विश्वास से समाज प्रदेश और देश को मजबूत करें।

उन्होंने आगे लिखा जनहित से मेरी अपील है कि आइए सपा की “सपा का काम, जनता के नाम” की जनहित नीतियों से जुड़िए और एक नए उत्तर प्रदेश के निर्माण के लिए एक नया संकल्प धारण कीजिए।

Related Articles

Back to top button