अखिलेश यादव ने भाजपा पर जमकर हमला बोला, जानिए क्या कहा

लोगों को 300 यूनिट बिजली फ्री, किसानो को सिंचाई के लिए फ्री बिजली

फिरोजाबाद। नसीरपुर में जन सभा में राष्ट्रीय अध्यक्ष का पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने भाजपा नेताओं पर झूठ बोलने वाला बताया। हमे पार्टी को माफिया गुंडों की पार्टी बता रहे हैं। जबकि भाजपा में सबसे ज्यादा अपराधी है। उन्होंने किसान, युवा, रोजगार, व्यापार विषय को लेकर राज्य सरकार को घेरा। किसानों से पूछा किसानों की आय दोगुनी हुई कि नहीं, किसानों की फसलों को पशु बर्बाद कर रहे हैं। वही किसानों को फसलों का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है। किसान परेशान है। युवाओं को रोजगार नही है। हमारी सरकार आने पर किसानों की आय को दुगना किया जाएगा। लोगों को 300 यूनिट बिजली फ्री, किसानो को सिंचाई के लिए फ्री बिजली उपलब्ध कराई जाएगी। इसके साथ ही बिना ब्याज के किसानों को लोन उपलब्ध कराया जाएगा जिससे किसानों को लाभ मिल सके। सरकारी विभागों में 11 लाख पदों को भरा जाएगा।

द्वितीय चरण में सपा ने भाजपा को क्लीन स्वीप कर दिया

युवाओं के लिए सेना, पुलिस में भर्तियां की जाएगी। पहले व द्वितीय चरण में सपा ने भाजपा को क्लीन स्वीप कर दिया है जिससे भाजपाई बौखला गए हैं। उनके बूथों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। चौथे चरण तक सपा को पूर्ण बहुमत मिल जाएगा। जैसे-जैसे चरण आगे बढ़ते चले जाएंगे वैसे वैसे प्रदेश से भाजपा पूरी तरह से गायब हो जाएगी। सिरसागंज विधायक पर निशाना साधते हुए कहा भाजपा उम्मीदवारों पर कई संगीन मामले दर्ज हैं, लेकिन वह हमारी पार्टी के लोगों पर आरोप लगा रहे हैं। जिस प्रकार से डॉ मुकेश वर्मा ने भाजपा को वाय वाय किया वैसे ही जनता को बीजेपी को वाय वाय करना है। इस दौरान स्पा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो रामगोपाल यादव, सांसद अक्षय यादव ने सभा को सम्बोधित किया।

Related Articles

Back to top button