अखिलेश बोले- भाजपा ने वैक्सीन के नाम पर वसूला चंदा, जनता की जिंदगी से किया खिलवाड़

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के लिए पहुंचे। वहीं उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जनता तक अपनी बात पहुंचाने की कोशिश की और कहा कि वैक्सीन की नाम पर जनता की जिंदगी के साथ भाजपा ने किया खिलवाड़।

वैक्सीन के नाम पर भाजपा ने वसूला चंदा

देश में तीसरे चरण के लिए मतदान 7 मई को होना है। लेकिन उससे पहले बयान बाजी तेजी से देखने को मिलती हुए दिखाई दे रही है। यूपी में एक सबसे खास सीट मैनपुरी लोकसभा सीट मानी जा रही है। यहां सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी और वर्तमान में मौजूद डिंपल यादव लोकसभा चुनाव के मद्दे नजर मैदान में उतरी है। यहां उनके द्वारा लगातार जनसभाओं को संबोधित किया जा रहा है। अखिलेश यादव आज मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र के जसवंत नगर में इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के लिए पहुंचे तो उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधने का काम किया। उन्होंने कहा कि 80% की देश की जनता को कोरोना वैक्सीन लगाई गई है। लेकिन इस वैक्सीन के साइड इफेक्ट कही निकल कर सामने आ रहे हैं। बीजेपी ने अपनी जेब भरने के लिए वैक्सीन कंपनियों से भारी भरकम चंदा लिया। लेकिन जनता की जान खतरे में डालने का काम भी किया। ऐसे में जनता इनको माफ नहीं करेगी।

देश में लगातार बढ़ रही बेरोजगारी

सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर आगे कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर साल नौजवानों को 2 करोड़ रोजगार देने की बात कही थी। लेकिन सत्ता में आने के बाद भाजपा अपने वादों को पूरी तरीके से भूल चुकी है। यहां देश में लगातार बेरोजगारी तेजी के साथ बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। देश में अगर बेरोजगारी दर देखी जाए तो 83% पहुंच गई है जिसकी वजह से युवा वर्ग काफी परेशान है। भाजपा ने अभी तक कोई भी ऐसा काम नहीं किया है जिससे जनता उनसे खुश रहे। लेकिन अबकी बार जनता ने पूरी तरीके से अपना मन बना लिया है और सोच लिया है कि भारतीय जनता पार्टी को करारी हार का सामना करना है।

Related Articles

Back to top button