CM के गढ़ में समाजवादी विजय यात्रा:अखिलेश बोले-आजमगढ़ में विकास देखने गए थे अमित शाह,

गोरखपुर की जनता को विकास का इंतजार

गोरखपुर में समाजवादी विजय यात्रा में अखिलेश यादव को सुनने के लिए लोग उमड़े।

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव समाजवादी विजय यात्रा के साथ शनिवार को गोरखपुर पहुंचे। उन्होंने सीएम के गढ़ में गृहमंत्री अमित शाह पर निशाना साधा। बोले- वह आजमगढ़ में विकास देखने गए थे। यहां गोरखपुर की जनता विकास का इंतजार कर रही है। मैं यहां UP के विकास की अपील करने आया हूं।

भाजपा को 2024 की चिंता नहीं करनी चाहिए। उन्हें 2022 में जनता के सवालों के जवाब देना चाहिए। यूपी की जनता इन सवालों के जवाब चाहती है- महंगाई क्यों बढ़ी? पेट्रोल-डीजल के दाम क्यों बढ़े? किसानों की आय अब तक क्यों नहीं बढ़ी? युवाओं को रोजगार क्यों नहीं मिले?

अखिलेश ने महंगाई, रोजगार और किसानों की आय का मुद्दा उठाया।

लॉकडाउन के वक्त सरकार ने मरने के लिए छोड़ दिया
अखिलेश ने कहा कि लॉकडाउन के समय को याद कीजिए। जब हमारे मजदूरों को महाराष्ट्र और गुजरात से पैदल चलकर आना पड़ा। कोरोना काल में अस्पतालों में लोगों को मदद की जरूरत थी। उस समय सरकार ने लोगों को मरने के लिए छोड़ दिया। ये सरकार जाने वाली है। इसे कोई रोक नहीं सकता। भाजपा सरकार ने लोगों को अपमानित किया है।

हवाई जहाज छोड़िए, इतनी महंगाई कर दी मोटरसाइकिल नहीं चला पा रहे
सपा अध्यक्ष ने कहा कि हमारी सरकार बनेगी तो मां-बहनों का भी सम्मान होगा। ‘बाबा’ के क्षेत्र में बदलाव होगा। नौजवानों की नौकरी के लिए सपा की मदद करिए। आज डॉलर के सामने रुपए की कोई कीमत नहीं बची। गरीबों की जेब काटकर उद्योगपतियों की जेब भर दी। भाजपा के लोग कहते थे कि हवाई चप्पल पहनने वाला हवाई जहाज पर नहीं चला। डीजल-पेट्रोल इतना महंगा कर दिया कि मोटरसाइकिल नहीं चला पा रहे हैं।

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की समाजवादी विजय यात्रा में हजारों की जुटी भीड़।

जनसमर्थन देखकर किसी को बुखार चढ़ा होगा
ये चुनाव लोकतंत्र को बचाने का है। भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि लोग इतने दिनों से किसानों की आवाज को नहीं सुन सके। आने वाले समय में कोई भी आंदोलन करेगा, तो वह उसे कुचलने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि ये जनसमर्थन देखकर लग रहा है कि किसी को बुखार चढ़ा होगा या उतर गया है।

समाजवादी विजय यात्रा में 500 से अधिक वाहन चल रहे हैं।

14 नवंबर को विजय यात्रा का यहां होगा स्वागत

कुशीनगर चौराहे पर स्वागत।फाजिलनगर में सभा व स्वागत।तमकुहीराज में स्वागत।किसान पी जी कालेज में सभा।गुलवारिया बाजार में स्वागत।कुशीनगर विधान सभा के कसया बाजार में मालती पांडेय से मुलाकात।

खबरें और भी हैं…

Related Articles

Back to top button