आगरा : चीनी गोदाम से चोरों ने पार की लाखों की नकदी व सामान

आगरा, एत्माद्दौला क्षेत्र में अंतर्गत चीनी गोदाम से चोर लाखों रुपये का सामान और नकदी पार कर ले गए। शुक्रवार सुबह गोदाम मालिक ने ताले टूटे देख तब चोरी की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन करते हुए गोदाम लगे सीसीटीवी कैमरे से फुटैज खंगालते हुए चोरी की घटना का खुलासा करने में जुट गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीतानगर निवासी महेश गोयल चीनी के थोक व्यापारी हैं। घर के नीचे ही चीनी का गोदाम है और वह ऊपर परिवार सहित रहते हैं। उन्होंने बताया उनके भाई मुकेश चंद अग्रवाल ट्रांस यमुना कॉलोनी में रहते हैं। उनकी बेटी की शादी 14 जुलाई की थी। वह परिवार के साथ शादी समारोह में शामिल होने गए थे। शादी होने के बाद कल रात वह घर लौटे और करीब 11:00 बजे गोदाम चेक कर सो गए। सुबह जब मैं जागा तो गोदाम के ताले टूटे हुए थे। गोदाम में सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। अलमारी खुली पड़ी थी और उसमें रखी नकदी गायब थी। उन्होंने बताया कि चोर करीब 12:00 बजे के बाद गोदाम में घुसे और चोरी कर निकल गए।

चीनी गोदाम में चोरी की सूचना पर थाना एत्माद्दौला प्रभारी देवेंद्र शंकर पांडे मौके पर पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे। उन्होंने गोदाम को चेक किया। गोदाम मालिक महेश गोयल ने पुलिस को बताया चोर गोदाम से सवा दो लाख रुपये और अन्य सामान बटोर ले गए हैं। गोदाम मालिक से जानकारी करने के बाद पुलिस ने गोदाम में लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक किया। थाना प्रभारी ने बताया कि गोदाम मालिक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए हैं, इसके आधार पर चोरों का पता लगाया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button