आगरा पहुंचे अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी

विपक्ष भाजपा के नाम से डराता था, मुसलमानों में खत्म हुआ योगी का डर

भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी सोमवार को आगरा पहुंचे।

भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी सोमवार को आगरा पहुंचे। मीडिया से बात करते हुए कहा कि मुसलमानों को आजादी के बाद पहली बार अपनी पार्टी मिल गई है। विपक्ष लगातार भाजपा के नाम से लोगों को डराता था, पर अब मुसलमानों ने भगवा स्वीकार कर लिया है। उन्हें पता चल गया है कि यह तो ख्वाजा गरीब नवाज का चिश्तिया रंग है। मुसलमानों के दिल से योगी का डर अब खत्म हो गया है। उन्हें पता चल गया है की योगी मसीहा हैं और यह संत उनकी सेवा करने आया है।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें समझ लेना चाहिए कि हाजी रुमाल डालने और टोपी पहनने या मुलायम मुल्ला बनने से वोट नहीं मिलता है। अखिलेश यादव कहीं मार्केट में हैं ही नहीं। भाजपा में कभी किसी से कोई भेदभाव नहीं किया जाता है।

बसपा, सपा और कांग्रेस ने केवल वोट लिया

कांग्रेस को अंग्रेजों ने बनाया और तुष्टिकरण के लिए उन्होंने जुबानी तौर पर मुस्लिमों के लिए अच्छा कह दिया। मुसलमान उधर चला गया पर उन्होंने कुछ नहीं किया। कई क्षेत्रीय पार्टियों ने उनका वोट लेकर सत्ता हासिल की पर मुसलमानों के लिए कुछ नहीं किया। सपा ने मुसलमानों को बुलाया और सत्ता हासिल की पर अपने कार्यकाल में उन्होंने मुसलमानों के लिए एक भी ठोस काम नहीं किया। बसपा ने भी वोट हासिल किया पर कुछ काम नहीं किया। आज जनता विकास पर बात कर रही है।

सब पार्टियां परिवार की पार्टियां

जमाल सिददीकी ने कहा की लोगों को पता है की भाजपा ही ऐसी पार्टी है जो सबको साथ लेकर चलती है। मुसलमानों को अब दुश्मन और दोस्त की पहचान हो गयी है। सपा मुलायम सिंह की पार्टी थी इसलिए विरासत अखिलेश यादव को मिली। बसपा मायावती की पार्टी थी, इसलिए बहन जी ने सब कार्यकर्ताओं को भूलकर भतीजे को आगे बढ़ा दिया। कांग्रेस एक परिवार की है और उसी परिवार का सदस्य वहां शीर्ष पद पर रह सकता है। इसके अलावा तमाम क्षेत्रीय पार्टियां जाति, धर्म और समाज के नाम पर लोगों का फायदा उठा रही हैं।

आज़म खान और मुख्तार को मिला सही ठिकाना

स्पा नेता आजम खान के बारे में बोलते हुए जमाल सिददीकी ने कहा कि दुष्टों की सही जगह जेल है। आज़म खान ने वक्फ की जमीनों पर कब्जा किया और गरीबों की जमीनें हथियाई पर अब योगी जमीन वापस दिला रहे हैं। मुख्तार ऐसा लुटेरा है जो जब लूट शुरू करता है तो कोई धर्म नहीं देखता है। उसने सबसे ज्यादा मुसलमानों को लूटा है। योगी ने बिना धर्म देखे उन्हें सही ठिकाने पर पहुंचाया है। चुनाव में जनता उन्हें इस बात के लिए भी समर्थन देगी।

खबरें और भी हैं…

Related Articles

Back to top button