सीमा हैदर के बाद अब बांग्लादेश से से नोएडा पहुंची सानिया खातून, लव स्टोरी

पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर का मामला अभी चल ही रहा था कि अब बांग्लादेश से एक महिला अपने बच्चे को लेकर नोएडा पहुंच गई है। महिला आठ दिनों से नोएडा में है। महिला का कहना है कि एक शख्स ने उससे शादी की और तीन साल साथ रहने के बाद उसे छोड़कर वापस भारत के नोएडा आ गया।

जानकारी के मुताबिक बांग्लादेश से पहुंची सोनिया अख्तर अपने बच्चे के साथ आई है।उसका दावा है कि नोएडा के रहने वाले सौरभ तिवारी ने उससे बांग्लादेश में शादी की। उनका एक बच्चा है, जिसे लेकर वह अपने पति के पास रहने आई है।महिला का आरोप है कि नोएडा का रहने वाला सौरभकांत तिवारी बांग्लादेश में नौकरी करता था।वह महिला से प्यार करने लगा और फिर मुस्लिम रीति-रिवाज से शादी कर ली।जानकारी के मुताबिक बांग्लादेश की रहने वाली एक महिला सानिया अख्तर अपने एक साल के बच्चे को लेकर नोएडा पहुंची है। सानिया नोएडा के सौरभ कांत तिवारी नाम के एक युवक के लिए बांग्लादेश से नोएडा वीजा देकर भारत आई है। बताया जा रहा है कि महिला ने बांग्लादेश गए सौरभ कांत तिवारी से तीन साल पहले शादी किया था, जिसके बाद अब पति से मिलने के लिए अपने एक साल के बच्चे के साथ भारत आई है। हालांकि यहां आने पर पता चला कि युवक ने पहले की किसी और से भारत मे शादी कर ली है।हालांकि सोनिया अख्तर पति सौरभ के साथ रहना चाहती है।

अब पूरा मामला नोएडा पुलिस तक पहुंच गया है, सानिया आज बच्चे के साथ सेक्टर 108 स्तिथ पुलिस कमिश्नर दफ्तर पहुंची थीं, अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।

महिला ने बताया कि उसका नाम सोनिया अख्तर है।वो भारत सौरभ अपने पति के लिए आई है, और वो अपने पति के साथ रहना चाहती है।

Related Articles

Back to top button
World Photography Day 2023 National Book Lovers Day सूर्य कुमार यादव दिल्ली विश्वविद्यालय के शीर्ष 3 कॉलेज