अखिलेश और माया के बाद शिवपाल ने योगी को अलग अंदाज में दी बधाई!

लखनऊ: योगी आदित्यनाथ के नाम पर लगातार सबसे लंबे समय तक उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड है। इस मौके पर देशभर के राजनीतिक लोगों ने योगी को जन्मदिन पर बधाई दी है।

मायावती और अखिलेश यादव के अलावा यूपी के एक और पूर्व सीएम और केंद्र की सरकार में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा- उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। वे पूरे मनोयोग और समर्पण के साथ, उत्तर प्रदेश को एक विकसित राज्य बनाने के लिये काम कर रहे हैं। ईश्वर उन्हें स्वस्थ रखें एवं दीर्घायु करें।यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ आज 51 साल के हो गए हैं। उन्होंने आज अपना 51वां जन्मदिन मनाया है।इस खास मौके पर यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव और मायवती ने भी योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की बधाई दी है।अखिलेश ने दी बधाई।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने अपने ट्वीटर हैंडल पर सीएम योगी आदित्यनाथ को बधाई दी है। सपा अध्यक्ष ने ट्वीट किया ‘ योगी आदित्यनाथ जी को जन्मदिन की ढेरो बधाई।मायावती ने किया ये ट्वीट वहीं,बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने ट्वीट किया कि, ‘ यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ जी को आज उनके जन्मदिन पर ढेरो बधाई एवं शुभकामनाए।उनके दीर्घायु जीवन की कामना करती हूं।

 

वहीं समाजवादी पार्टी के विधायक प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने बधाई के ट्वीट में लिखा कि उत्तर प्रदेश के संत ह्रदय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामना। मैं आपके उत्तम स्वास्थ्य और मंगलमव व दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।

Related Articles

Back to top button