राजस्थान यूनिवर्सिटी में एडमिशन पर्सेंट 100 के पार

12वीं में NCC के 6% जुड़ने से कॉमर्स कॉलेज में B.Com का पहला प्रवेश 100.6%, महारानी में 104% पर

राजस्थान यूनिवर्सिटी के संघटक काॅलेज एडमिशन के मामले में दिल्ली के काॅलेजाें काे भी मात देते नजर आ रहे हैं। शुक्रवार काे महाराजा, महारानी, काॅमर्स और राजस्थान काॅलेज में एडमिशन के लिए निकली पहली कट ऑफ लिस्ट ने सबकाे चाैंका दिया। बीकाॅम में महारानी काॅलेज में पहला एडमिशन 104 और काॅमर्स काॅलेज में पहला एडमिशन 100.60% वाले छात्र का हुआ।

इन्हें 12वीं के अंकाें के साथ NCC और अन्य वेटेज मिले थे। लगभग सभी काेर्सेज में जनरल की कट ऑफ 95 के पार ही रही है। काॅमर्स काॅलेज के प्रिंसिपल डाॅ. दिलीप सिंह ने बताया कि B.Com में जनरल में पहला एडमिशन 100.60% पर हुआ। दरअसल, छात्र के 12वीं क्लास में 94.60% अंक थे। NCC के 6% वेटेज जुड़ने से उसकी मेरिट 100.60% रही।

वहीं दूसरा एडमिशन बिना वेटेज के ही 12वीं में 100% अंक लाने वाले छात्र काे मिला। महाराजा काॅलेज ने 90% सीटाें के लिए लिस्ट निकाली। जिसमें B.Sc मैथ में 97% से कम अंक वाले किसी भी कैटेगरी के छात्र काे एडमिशन नही मिला। गाैरतलब है कि इस साल काेराेना की वजह से 12वीं क्लास में बिना परीक्षा विशेष फाॅर्मूले से छात्राें काे प्रमाेट किया गया था।

B.Com में 100% से ऊपर 12 छात्राओं का एडमिशन
महारानी काॅलेज में वाइस प्रिंसिपल डाॅ. बिन्दू जैन ने बताया कि B.Com में सबसे ज्यादा कट ऑफ गई है। 100 से 104% के बीच 12 छात्राओं का एडमिशन हुआ है। इन्हें 12वीं के अंकाें के साथ वेटेज मिला है। इसके बाद 99% पर 15 छात्राओं का एडमिशन हुआ है। महारानी काॅलेज ने 85% सीटाें के लिए लिस्ट निकाल दी। 8 सितंबर तक फीस जमा हाेगी।​​​​​​

पिछले साल के मुकाबले पहली लिस्ट में 2 से 10% तक बढ़ गई कट ऑफ
इस साल 12वीं कक्षा में बिना परीक्षा प्रमाेट हाेने से छात्राें काे अच्छे अंक मिले। जिसकी वजह से राजस्थान यूनिवर्सिटी के काॅलेजाें की पहली मेरिट पिछले साल की पहली लिस्ट के मुकाबले 2 से 10% तक बढ़ गई है। काॅमर्स काॅलेज की बात करें ताे पिछले साल B.Com पासकाेर्स में जनरल की कट ऑफ जहां 92.80 रही, वहीं इस बार 95.20 रही। EWS में पिछले साल पहली कट ऑफ 73.20 और इस बार 86.20 रही है।

राजस्थान कॉलेज BA पासकोर्स में भी पिछले साल के मुकाबले मेरिट बढ़ गई है। जनरल की पिछले साल पहली कट ऑफ 93.60 थी जाे इस बार बढ़कर 95.60 हाे गई।महाराजा काॅलेज में B.Sc पासकोर्स मैथ में पिछले साल के मुकाबले इस बार पहली मेरिट में करीब 5% का इजाफा हुआ है। पिछले साल जनरल की मैथ में मेरिट 94.80 गई थी, इस बार यह 99.40 है। इसके अलावा OBC की पिछले साल 93 और इस बार 98.80 है। एससी में 90.20 थी, इस बार 97.40 है। एसटी में 90.80 थी, इस बार 97.80 है। EWS में पिछले साल पहली मेरिट 91.60 थी, जाे इस बार 98.40 है।महारानी कॉलेज में BA, B.Com पासकाेर्स में 2% से ज्यादा की बढ़ाेतरी हुई है। पिछले साल BA व B.Com में जनरल की पहली मेरिट 95.40 रही थी। जाे इस बार क्रमश: 96.60 और 97.60 हाे गई। EWS की BA में 91.00 और B.Com में 84.40 रही थी। जाे इस साल 95 और 95.60 हाे गई।

Related Articles

Back to top button