अदिति सिंह ने विधायक पद से दिया इस्तीफा, जानें BJP के किस सीट से लड़ेंगी चुनाव

भाजपा रायबरेली सदर सीट से ही दे सकती है अदिति सिंह को टिकट

रायबरेली: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से ठीक पहले रायबरेली सदर की विधायक अदिति सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। नवंबर 2021 में ही रायबरेली सदर से पार्टी की फायर ब्रांड विधायक अदिति सिंह ने कांग्रेस को झटका दिया था और भाजपा का दामन थामा था। अदिति ने कांग्रेस की प्राइमरी सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है। माना जा रहा है कि भाजपा रायबरेली सदर सीट से ही अदिति सिंह को टिकट दे सकती है।

पत्र लिख अपने इस्तीफे की सूचना दी

बता दे कि अदिति सिंह ने उत्तर प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिख अपने इस्तीफे की सूचना दी। वहीं, कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद सोनिया गांधी के नाम पत्र लिख अदिति सिंह ने प्राथमिक सदस्तया से इस्तीफा दिया। अदिति ने यह इस्तीफा 19 जनवरी की तारीख में दिया है। बता दें कि अदिति सिंह काफी समय पहले से कांग्रेस पर हमलावर रही हैं। इससे पहले लॉकडाउन के दौरान कांग्रेस की तरफ से मजदूरों को लाने के लिए की गई बसों की व्यवस्था पर भी उन्होंने निशाना साधा था।

कांग्रेस के टिकट से 2017 में पर बनीं विधायक

गौरतलब है कि अदिति सिंह 2017 में रायबरेली की सदर विधानसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर विधायक चुनी गई थीं। लेकिन बाद में उनके कांग्रेस से रिश्ते तल्ख हो गए। उनकी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी से काफी नजदीकी थी। वो अक्सर कांग्रेस की नीतियों के विरुद्ध बीजेपी सरकार के कामकाज की तारीफ करती नजर आती थीं। उन्होंने जम्मू-कश्मीर से 370 हटाने का समर्थन किया था। इससे कांग्रेस को काफी शर्मिंदगी उठानी पड़ी थी। कांग्रेस ने अदिति सिंह की सदस्यता खत्म करने के लिए विधानसभा अध्यक्ष के यहां अपील की थी। लेकिन उसकी अर्जी खारिज कर दी गई।

Related Articles

Back to top button