बड़ी खबर : मनोज तिवारी की जगह आदेश कुमार गुप्ता दिल्ली बीजेपी के नए अध्यक्ष बने

कोरोना काल के बीच दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष के तौर पर एक बड़ा बदलाव हुआ है। अब तक दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी थे लेकिन अब उन्हें इस पद से हटा दिया गया है। दिल्ली बीजेपी के नए अध्यक्ष आदेश कुमार गुप्ता को बना दिया गया है। इसकी जानकारी पार्टी महासचिव अरुण सिंह की ओर से एक आधिकारिक लेटर जारी कर दी गई है। बता दें कि दिल्ली चुनाव में बीजेपी मनोज तिवारी की अध्यक्षता में खासा अच्छा नहीं कर पाई थी। वही अब बीजेपी ने अपना दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष बदल दिया है। मनोज तिवारी को हटाकर आदेश कुमार गुप्ता को नया दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष चुना गया है।

बता दें कि आदेश कुमार गुप्ता पटेल नगर से पार्षद, उत्तरी दिल्ली नगर पालिका (NDMC) के मेयर भी रह चुके हैं। इसी के साथ आदेश कुमार गुप्ता एनडीएमसी स्टैंडिंग कमिटी के मेंबर भी हैं। ऐसे में अब आदेश कुमार गुप्ता को दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष पद की बड़ी जिम्मेदारी दे दी गई है।

वही दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष ही नहीं बल्कि छत्तीसगढ़ बीजेपी अध्यक्ष को भी हटा दिया गया है उनकी जगह पर अब विष्णुदेव साय को छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बना दिया गया है। साथी मणिपुर में भी बीजेपी ने नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। एस टिकेंद्र सिंह को मणिपुर का बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष चुना गया है। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देशों पर दिल्ली, मणिपुर और छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष बदले गए हैं।

 

Related Articles

Back to top button