देश के इतने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बढ़े कोरोना के सक्रिय मामले

नई दिल्ली, देश में पिछले 24 घंटों के दौरान महाराष्ट्र, बिहार, केरल, दिल्ली और कर्नाटक सहित 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़े हैं।

महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा एक हजार मामले बढ़े हैं, वहीं बिहार में 257, केरल में 217, दिल्ली में 125 और कर्नाटक में 90 मामले बढ़े हैं। इसी तरह गाेवा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, मेघालय, मिजोरम, ओडिशा, पंजाब, राजस्थान और तेलंगाना में भी सक्रिय मामलों में वृद्धि हुई है।

ये भी पढ़ें-भाजपा विधायकों के हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही दाे बार स्थगित

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटों के दौरान 12,923 नये मामले सामने आये जिससे संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर एक करोड़ आठ लाख 71 हजार 294 हो गया है। इसी दौरान 11,764 मरीज स्वस्थ हुए जिसके साथ कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या एक करोड़ पांच लाख 73 हजार 372 हो गयी है। वहीं सक्रिय मामले 1,051 बढ़कर 1,42,562 रह गये। इस अवधि में 108 मरीजों की मौत हो गयी और मृतकों का आंकड़ा बढ़कर एक लाख 55 हजार 360 हो गया।

विभिन्न राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना संक्रमितों की संख्या इस प्रकार है:

राज्य……………….सक्रिय……….स्वस्थ……..मौत

अंडमान निकोबार…13……………4932………62

आंध्र प्रदेश………..845……….8805099…..7161

अरुणाचल प्रदेश…..4…………..16771…….56

असम…………….1674……….214507…..1086

बिहार…………….757…………259234…..1520

चंडीगढ़…………158…………..20670……..343

छत्तीसगढ़……..4073………….300390…..3755

दादर नागर हवेली

तथा दमन और दीव…0………….3396………..2

दिल्ली…………..1177………..624326…..10884

गोवा…………….698…………52594……..776

गुजरात…………1800………..257968……4397

हरियाणा……….824………..264820……3033

हिमाचल प्रदेश…488………..56600………988

जम्मू और कश्मीर..605…….122502……..1945

झारखंड…………..464…….117616……..1081

कर्नाटक………….5894…..925489……..12241

केरल…………….64607…..914847…….3920

लद्दाख…………….60………9572………..130

लक्षद्वीप…………..63……….118…………….0

मध्य प्रदेश………1951…. 251121…….3827

महाराष्ट्र………..35917…..1963946…..51390

मणिपुर………….49……..28726………373

मेघालय………..164………13612………148

मिज़ोरम…………22………..4359…………9

नागालैंड………..87…………11993…….88

ओडिशा……….759………..333220….1910

पुड्डुचेरी………293…………38423…….656

पंजाब…………2112……….167465……5675

राजस्थान…….1450………..314264……2777

सिक्किम……….60…………5916……….135

तमिलनाडु…….4309……..826504……12396

तेलंगाना………1825……..292696…….1613

त्रिपुरा…………05………..32957………..391

उत्तराखंड……712………94240………..1673

उत्तर प्रदेश…..3256…..589771………8696

पं बंगाल…….4387…….557208………10220

कुल……….142562…..10573372…..155360

Related Articles

Back to top button