मुजफ्फरनगर हाईवे पर हादसा एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत दो लोग गंभीर

सहारनपुर नागल देवबंद स्टेट हाईवे पर सधारणसिर चोराहे के निकट एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पुलिया से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। घटना में एक दंपत्ति समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चालक व एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया।
बताया जा रहा है कि सहारनपुर के रेलवे रोड निवासी अशोक सलूजा अपने परिवार के साथ फरीदाबाद गए थे। सुबह को वह सहारनपुर लौट रहे थे। जैसे ही नागल के पास पहुंचे तो कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पुलिया से टकरा गई।

हादसे में अशोक सलूजा, उनकी पत्नी और एक साले की मौत हो गई। जबकि, अशोक सलूजा का बेटा हादसे में गम्भीर रूप से घायल हो गया। हादसे की खबर मिलते ही खलबली मच गई। पुलिस ने मृतको के शव पोस्टमार्टम को भेज दिए हैं। वही सहारनपुर एसपी देहात अतुल शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि एक ही परिवार के कुछ लोग हरिद्वार से सहारनपुर लौट रहे थे जिनका सुबह थाना नागल क्षेत्र हाईवे पर एक्सीडेंट हो गया है जिसमें से मौके पर तीन लोगों की मृत्यु हो गई है…. और वहीं मृतक के मृतकों के परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया कि एक ही कार्य में घर के पास सदस्य सवार थे जो नागल हाईवे पर किसी व्यक्ति को बचाने के चक्कर में कार डिवाइडर पर चढ़ गई जिस कारण एक्सीडेंट हुआ है मरने वाले एक ही परिवार के बेटा बाप और मां बताई जा रही है वहीं कार में कुल 5 लोग सवार थे जिसमें से 2 लोग गंभीर रूप से घायल हैं जिनको उपचार हेतु जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है.

Related Articles

Back to top button