“आप” कार्यकर्ता ने मुझे दी थी गाली, ख़ुशी है कि दिल्ली पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया : अलका लाम्बा

दिल्ली विधानसभा चुनाव में आज वोटिंग जारी है | वहीँ कांग्रेस प्रत्याशी अलका लांबा हमेशा ही सुर्खियों में रहती है। आज अलका लांबा ने आम आदमी पार्टी के एक कार्यकर्ता को थप्पड़ मारने की कोशिश की। आम आदमी पार्टी की बागी नेता अलका लांबा की चांदनी चौक के मजनू के टीले के मतदान केन्द्र 126 से 133 पर एक आम आदमी कार्यकर्ता से नौकझोक हो गई थी। अलका लांबा का कहना है कि आप कार्यकर्ता ने उनके बेटे पर कुछ टिप्पणी की थी। जिसके बाद अलका लांबा ने उन्हें थप्पड़ जड़ने की कोशिश की लेकिन वह थप्पड़ उन्हें लगा नहीं।

इसके बाद अलका लाम्बा का कहना है कि मुझे दुख है कि अरविंद केजरीवाल जो महिलाओं की सुरक्षा की बात करते हैं उन्हें महिलाओं के सम्मान का भी ध्यान रखना चाहिए। अरविंद केजरीवाल ने इसे नाक का प्रश्न बना लिया है कि कुछ भी हो ये सीट जीतनी है।

अलका लाम्बा ने कहा था कि AAP उम्मीदवार के बेटे पोलिंग बूथ के अंदर जाने के लिए पुलिस से उलझ रहे थे। उसके साथ इनका जो कार्यकर्ता था उसने मुझे गालियां दी। मुझे खुशी है कि पुलिस ने उसे पकड़ा और गिरफ्तार किया।

Related Articles

Back to top button