AAP ने स्टार प्रचारकों की सूची की जारी, यह नेता करेंगे प्रचार…

आम आदमी पार्टी ने लोकसभा चुनाव को लेकर स्टार प्रचारकों की एक सूची को जारी कर दिया है। जिसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से लेकर कई बड़े नेता शामिल है जो कि अपनी प्रत्याशियों के लिए सभाओं को संबोधित करेंगे।

इन नेताओं को बनाया गया स्टार प्रचारक

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपने-अपने स्टार प्रचारकों की सूची को जारी कर दिया है।जो कि लोकसभा चुनाव में अपने-अपने प्रत्याशियों के लिए जनसभाओं को संबोधित कर रहे हैं और प्रत्याशियों के लिए वोट मांगने का काम कर रहे हैं। वहीं अब आम आदमी पार्टी ने भी अपने स्टार प्रचारकों की एक सूची को जारी किया है। जिसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब की मुख्यमंत्री भगवंत मान, अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल, सांसद संजय सिंह, राघव चड्ढा, दिल्ली के मंत्री गोपाल राय, आतिशी, सौरभ भारद्वाज, कैलाश गहलोत, दिल्ली की मेयर शेली ओबेरॉय, मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन समेत अन्य नेता शामिल है।

आप-कांग्रेस का दिल्ली में हुआ गठबंधन

दिल्ली लोकसभा चुनाव की बात की जाए तो यहां पर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच में गठबंधन हुआ है। इंडिया गठबंधन के तहत दोनों ही पार्टियों मिलकर यहां लोकसभा का चुनाव लड़ रहे हैं। दिल्ली में टोटल साथ लोकसभा सीट आती है। जिनमें से चार लोकसभा सीट पर आम आदमी पार्टी लोकसभा चुनाव लड़ेगी। तो वहीं तीन लोकसभा सीट पर कांग्रेस पार्टी अपनी उम्मीदवारों को चुनाव लड़ायेगी। बताते चलें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इस वक्त जेल की सलाखों के पीछे बंद है। इससे थोड़ा फर्क आम आदमी पार्टी को पड़ सकता है।

Related Articles

Back to top button