पैसे के लेनदेन की चक्कर में युवक बिजली के खम्बे पर चढ़ा और….

मध्य प्रदेश के अशोक नगर जिले में एक व्यक्ति ने अपनी जान खतरे में डाल ली | व्यक्ति 11 KV की डीपी लाइन पर चढ़ गया | यह मामला अशोक नगर जिले के देहात थाना क्षेत्र के सलूजा टावर के सामने का है |
बताया जा रहा है की वह व्यक्ति करीब 1 घंटे तक डीपी पर चढ़ा रहा | युवक का नाम पिंकू ठाकुर बताया जा रहा है |

यूवक ने ऐसा क्यों किया अभी तक इस बात का पता नहीं चला है लेकिन वहां मौजूद लोगो का कहना था की ये मामला पैसे के लेनदेन का है | अच्छा ये रहा की जिस समय युवक ऊपर चढ़ा हुआ था उस समय डीपी पर बिजली नहीं थी वरना एक बड़ा हादसा हो सकता था |

यह देख कर वहां मौजूद लोगो ने पुलिस को इस बात की जानकार दी और फिर पुलिस मौके पर पहुंची | जिसके बाद पुलिस ने आकर उस युवक को काफी मशक्कत के बाद नीचे उतरा |

Related Articles

Back to top button