बड़ी खबर : मुरथल के मशहूर सुखदेव ढाबे के 65 कर्मचारी कोरोनावायरस पॉजिटिव

देशभर में कोरोनावायरस के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं ऐसे में अब सोनीपत के मुरथल में स्थित सुखदेव ढाबा जो कि अपने लजीज पराठों के लिए बहुत ही प्रसिद्ध है उसके 65 कर्मचारी कोरोनावायरस पॉजिटिव पाए गए हैं। बता दें कि यहां पर बड़ी संख्या में लोग हमेशा ही मौजूद रहते हैं जो कि पराठे खाने आते हैं। हालांकि अब यहां के 65 कर्मचारी कोरोनावायरस पॉजिटिव आ गए हैं।

बताने की मुरथल में यूपी, दिल्ली, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर जैसे राज्यों से यहां पर हमेशा ही लोग पराठे खाने आते हैं। वही सोनीपत की बात करें तो यहां पर कोरोनावायरस के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। पिछले 24 घंटे में सोनीपत में 191 नए कोरोनावायरस के मामले दर्ज किए गए हैं जिसमें से सबसे ज्यादा मुरथल के मशहूर ढाबे सुखदेव के 65 कर्मचारी कोरोनावायरस पॉजिटिव पाए गए हैं।

Related Articles

Back to top button