गोलाबारी में 6 की मौत, कई दर्जन लोग घायल..

हैम्‍बर्ग– उत्तरी जर्मनी के हैम्बर्ग स‍िटी के जेहोवाज़ विटनेस सेंटर में देर रात गोलीबारी की घटना सामने आई इस घटना में 6 लोगों की मौत हो गई है और करीब 1 दर्जन से ज्‍यादा लोग घायल हो गए हैं। इनमें से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुल‍िस की ओर से घटना को लेकर एक जानकारी दी गई ज‍िसमें अपराध‍ियों के गोलीबारी को अंजाम देने के मकसद का पता नहीं चल पाया है।

पुल‍िस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।हैम्बर्ग पुलिस की जानकारी के मुताबिक वर्तमान में अपराध के मकसद के बारे में कोई पुख्‍ता जानकारी नहीं म‍िली है। पुलिस ने एक ट्विटर पोस्ट पर कहा-‘अभी तक, अपराध के मकसद के बारे में कोई विश्वसनीय जानकारी नहीं है। पुल‍िस ने असुरक्षित धारणाओं को साझा नहीं करने और अफवाह फैलाने से बचने की अपील की है।

इस घटना के बाद पुलिस ने आपदा चेतावनी ऐप का उपयोग करके लोगों को क्षेत्र में ‘अत्यधिक खतरे’ के प्रति सचेत भी क‍िया है।पुलिस का कहना है क‍ि लोगों को अपने घर के अंदर ही रहना चाहिए।वहीं, सुरक्षा के ल‍िहाज से चर्च के आसपास की सड़कों को बंद कर दिया गया है। शहर में पूरी तरह से अलर्ट जारी कर द‍िया गया है।घटना में किसी और के शामिल होने के संकेत नहीं मिले हैं।

स्थानीय पुलिस प्रमुख रीनर मोएलर ने कहा कि पहली नजर में यह पारिवारिक विवाद लग रहा है। हालांकि हमलावर का उद्देश्य अभी भी स्पष्ट नहीं हुआ है। मोएलर ने कहा कि बंदूकधारी ने इससे पहले कोई अपराध नहीं किया था।घटनास्थल पर 100 से ज्यादा अधिकारी तैनात कर दिए गए हैं और उसके आसपास के इलाकों की अस्थाई तौर पर घेराबंदी कर ली गई है।

Related Articles

Back to top button