न्यायालय से 4 साल पहले भागा 50 हजार का इनामी, stf ने पकड़ा

झांसी में लगभग चार साल पहले न्यायालय से फरार हुए होशियार सिंह की होशियारी अधिक दिन तक नहीं चली। आखिर उसे झांसी पुलिस व stf ने पकड़ने में सफलता हासिल कर ली। जिसका खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि पकड़े गये आरोपी पर फरार होन के बाद 50 हजार रुपए का ईनाम घोषित किया गया था।

झांसी एसएसपी शिवहरि मीना के निर्देशन में नवाबाद पुलिस व stf अपनी टीम के साथ गश्त करते हुए फरार बदमाशों की तलाश के लिए चैकिंग कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें पता चला कि बस स्टैंड पर न्यायालय अभिरक्षा से फरार चल रहा आरोपी है। सूचना को गम्भीरता से लेते हुए पुलिस टीम बताये गये स्थान पर पहुंची। पुलिस को देख वह भागने लगा। पुलिस ने किसी प्रकार उसे पकड़ लिया और थाने ले गई। जहां पूछतांछ में उसने अपना नाम होशियार सिंह उर्फ रघुवा निवासी सरवां थाना बबीना बताया।

जानकारी देते हुए एसएसपी ने बताया कि वर्ष 2014 में होशियार सिंह को अपने ही गांव में हुई हत्या के आरोप में झांसी जिला कारागार में बंद किया गया था। वर्ष 2016 में वह पेशी पर न्यायालय आया हुआ था। जहां उसने देखा लॉकअप में बंद उसके कैदी साथी रोशनदान की खिड़की तोड़कर भाग रहे हैं। इसी दौरान उसके मन में भी विचार आया और वहां भाग निकला। वहां भागने के बाद वह मध्य प्रदेश में जिला भिंड के लहार पहुंच गया। जहां मजदूरी करता था। आज वह अपनी पत्नी और बच्चों से मिलने के लिए गांव जा रहा था। पकड़े गये आरोपी पर 50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। आरोपी के खिलाफ सम्बधित धाराओं में कार्यवाही की गई है।

Related Articles

Back to top button