60 दिन की अन्तरिम जमानत पर 5 बन्दी रिहा, जनपद में अब तक 242 बंदी छोड़े गए

सहारनपुर:- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव/सिविल जज (सीनियर डिवीजन) श्री हृषीकेश पाण्डेय ने बताया कि जिला कारागार सहारनपुर में 05 विचाराधीन बन्दियो को अन्तरिम जमानत पर 60 दिन के लिये रिहा किया गया है।

हृषीकेश पाण्डेय ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होने कहा कि माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद की हाई पावर कमेटी के निर्देशो के अनुपालन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष/जिला सत्र न्यायधीश सहारनपुर  अश्विनी कुमार त्रिपाठी के निर्देशानुसार यह निर्णय लिया गया है। उन्होने कहा कि न्यायालय ए0सी0जे0एम0 देवबन्द  लीलू के आदेश से 01 तथा न्यायालय जे0एम0 द्वितीय सहारनपुर  कुमार आशीष के आदेश से 7 वर्ष तक की सजा वाले 04 बन्दियों को छोडा गया है। इस प्रकार अभी तक जिला कारागार सहारनपुर एवं उपकारागार देवबन्द से 242 बन्दी छोडे जा चुके है।

Related Articles

Back to top button