एशिया की सबसे बड़ी झुग्गी धारावी में रहने वाले शख्स की हुई मौत, महाराष्ट्र में आज 5 लोगों की हुई मौत

भारत में कोरोनावायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। भारत में सबसे ज्यादा कोरोनावायरस संक्रमित लोग महाराष्ट्र में है। महाराष्ट्र में अब तक कोरोना वायरस संक्रमित का आंकड़ा 335 पहुंच चुका है। भाई अब खबर है कि एशिया की सबसे बड़ी झुग्गी धारावी में रहने वाले एक शख्स की इलाज के दौरान मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि इस शख्स की उम्र 56 साल की थी।

बताने की महाराष्ट्र में आज 5 लोगों की मौत हुई है। सभी मौतें महाराष्ट्र के मुंबई में ही हुई हैं। इससे पहले चार लोगों की मौत हो चुकी थी वही अब धारावी के एक शख्स की मौत हो जाने से यह आंकड़ा 5 का हो चुका है। बता दें कि महाराष्ट्र में जिन लोगों की मौत हुई है उनकी उम्र 50 से 75 साल के बीच में हैं। इनमें 3 महिला और दो पुरुष है।

बता दें धारावी में ये कोरोना वायरस का पहला केस था। मृतक का सैंपल पॉजिटिव निकला था। धारावी को एशिया की सबसे बड़ी झुग्गी-बस्ती के तौर पर जाना जाता है। मृतक के परिवार के 8 से 10 लोगों को क्वारनटीन में रखा गया है। मृतक जहां पर रहता है उस इमारत को भी सील कर दिया गया है। बता दें कि धारावी मुंबई में 15 लाख लोगों की घनी आबादी वाला क्षेत्र है, जो 613 हेक्टेयर में फैला हुआ है। धारावी में लाखों की संख्या में दिहाड़ी मजदूर और छोटे कारोबारी रहते हैं।

Related Articles

Back to top button