धूमधाम से मनाया जा रहा भाजपा का 44वां स्थापना दिवस

न्यूज नशा। आज भाजपा के दिल्ली स्थित मुख्यालय समेत देश भर में बने पार्टी के 5 स्टार सरीखे आलीशान कार्यालयों में जश्न का माहौल है। दरअसल, भाजपा नेता और कार्यकर्ता भाजपा का स्थापना दिवस पर कार्यक्रम मना रहे हैं। यह भाजपा का 44वां स्थापना दिवस है। बता दें कि भाजपा का 6 अप्रैल 1980 को हुआ था। इससे पहले इससे यह जनसंघ नाम की पार्टी हुआ करती थी, जिसका 1977 में जनता पार्टी में विलय हो गया था।
इस अवसर पर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मुख्यालय पर भाजपा का झंडा फहराकर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के अलावा तमाम केंद्रीय मंत्री भी मुख्यालय पर मौजूद रहे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि ‘भाजपा यह वो पार्टी नहीं है, जो अखबारों और टीवी स्क्रीन की चमक से पैदा हुई हो। भाजपा ट्विटर हैंडलों और यूट्यूब के चैनल से पैदा नहीं हुई है। ये भाजपा अपने कार्यकर्ताओं के त्याग, तपस्या से बनी हुई है। भाजपा जमीन पर काम करके आगे बढ़ी है। भाजपा गाँवों में, खेतों-खलियानों में, ग़रीबों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर, तपकर आगे बढ़ी है। इसी के लिए भाजपा कार्यकर्ता दिन-रात दौड़ता है। भागता है। काम करता है। वो रुकता नहीं है, थकता नहीं है, झुकता भी नहीं है।’
प्रधानमंत्री मोदी ने बड़ी चतुराई से भाजपा के स्थापना दिवस पर हनुमान जयंती का लाभ लेते हुए कहा कि, ‘जब लक्ष्मण जी पर संकट आया तब हनुमान जी पूरा पर्वत ही उठाकर ले आए। भाजपा भी इसी प्रेरणा से परिणाम लाने में लोगों की समस्याओं का समाधान करने का प्रयास करती रही है, करते रहना है, करती रहेगी। आज भारत समंदर जैसी विशाल चुनौतियों को पार करने और उनका मुकाबला करने में पहले से ज्यादा सक्षम है।’ उन्होंने कहा कि, ‘भाजपा समंदर जैसी महान शक्तियों का मुकाबला करने में पहले से कहीं ज्यादा तैयार है। हनुमान जी अपने लिए कुछ नहीं करते हैं, सब कुछ दूसरों के लिए। जब हनुमान जी को राक्षकों का सामना करना पड़ा था, तो वो बहुत ज्याद कठोर हो गए थे। इसी तरह भारत में कानून और भष्ट्राचार की बात आती है, तो भाजपा उतनी ही कठोर हो जाती है। ऐसा कोई भी काम नहीं है, जो पवन-पुत्र कर नहीं सकते हैं। भाजपा भी इसी प्रेरणा से लोगों की समस्याओं का हल करने में लगी हुई है।’
‘ अगर देखा जाए, तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस भाषण में विपक्षी दलों, ख़ासकर कांग्रेस पर निशाना साधा गया। रही अखबारों, टीवी चैनल्स, ट्विटर, यूट्यूब और अन्य सोशल साइट्स पर चमकने की बात, तो इसमें कुछ कहने की जरूरत नहीं कि कौन ख़ुद को चमकाने के लिए इस साइट्स का कितना सहारा लेता है?
इधर, भाजपा के ट्विटर अकाउंट पर एक ट्वीट में लिखा गया है कि, ‘भाजपा मतलब- मिशन, भाजपा मतलब- समाज सेवा, भाजपा मतलब- समाज का सशक्तिकरण, भाजपा मतलब- नए भारत का निर्माण।’
वहीं भाजपा महासचिव तरुण चुग ने कहा कि पार्टी ने अपने स्थापना दिवस के मौके पर 6 अप्रैल 2023 से 14 अप्रैल डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती तक एक विशेष सप्ताह मानाने का निर्णय किया है। अपने अस्तित्व की 44वीं सालगिरह मनाने के लिए भाजपा की योजना बेहद बड़ी है। इसकी तैयारियाँ करीब एक महीने से चल रही थीं। और आज से पूरे देश में दीवार लेखन का काम भी शुरू किया गया है। भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा खुद दिल्ली में एक बूथ पर जाकर दीवार पर लिखा। जे.पी. नड्डा ने भी पार्टी कार्यकर्ताओं को पहले संबोधित किया, जिसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाषण (रिकॉर्डर) कार्यकर्ताओं को सुनाया गया।
इधर, उत्तर प्रदेश में लखनऊ स्थित भाजपा कार्यालय में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा का झंडा फहराया। झंडा फहराने के बाद उन्होंने कहा कि भाजपा की यात्रा देश और दुनिया के राजनीतिक विश्लेषकों के लिए आश्चर्य का विषय है। यह यात्रा बहुत कुछ कह देती है। भारतीय जनसंघ की स्थापना का उद्देश्य यही था कि हमें सत्ता की राजनीति नहीं, हमें भारत के लिए समर्पण का भाव पैदा करने वाले लोगों को एक राजनीतिक दल के रूप में आगे बढ़ाने का कार्य करना है। योगी के भाषण से पहले यहाँ भी प्रधानमंत्री का भाषण टीवी स्क्रीन पर चलाया गया। इस कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, उप मुख्यमंत्री केशव, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी समेत प्रदेश के कई मंत्री, नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button