इंदौर के एक अस्पताल से आज 28 Covid-19 मरीजों को ठीक कर डिस्चार्ज किया गया

भारत में कोरोनावायरस के मामले 21 हजार से भी ज्यादा हो चुके हैं। ऐसे में भारत के कई राज्यों में कोरोनावायरस तेजी से बढ़ता जा रहा है। वहीं अगर मध्य प्रदेश की बात करेंगे तो मध्यप्रदेश में अब तक 1846 कोरोनावायरस संक्रमित पाए जा चुके हैं। यह आंकड़ा तेजी से बढ़ता जा रहा है। मध्यप्रदेश का इंदौर कोरोनावायरस हॉटस्पॉट बना हुआ है। यहां पर सबसे ज्यादा कोरोनावायरस संक्रमित मामले हैं। ऐसे में आज इंदौर के एक अस्पताल से ठीक होने के बाद कोरोनावायरस के 28 मरीजों को आज डिस्चार्ज किया गया है।

बता दें कि मध्यप्रदेश के आधे से ज्यादा कोरोनावायरस संक्रमित मामले इंदौर से ही है। इंदौर मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा हॉटस्पॉट जॉन बना हुआ है। प्रशासन ने यहां अब सख्ती से कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। हालांकि शुरुआत में प्रशासन को भी यहां काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। इंदौर में कई लोगों ने प्रशासन पर भी हमला कर दिया था। जिसमें कई पुलिसकर्मी भी घायल हुए थे। ऐसे में अब प्रशासन ने इंदौर में सख्ती से कदम उठाने शुरू किए हैं।

Related Articles

Back to top button