महाराष्ट्र में आज 221 नए Covid-19 मामले आए सामने, महाराष्ट्र में अब 1982 हुए कुल संक्रमित

भारत में कोरोनावायरस के मामले तेजी से बढ़े हैं। अब तक भारत में 8000 से ज्यादा कोरोनावायरस संक्रमित लोग पाए गए हैं। भारत में सबसे ज्यादा कोरोनावायरस के मामले महाराष्ट्र में मौजूद है। महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में 221 नए #COVID19 मामले सामने आए और 22 मौतें हुईं। राज्य में #COVID19 मामलों की कुल संख्या अब 1982 हो गई है। जिसमें सबसे ज्यादा मुंबई में कोरोनावायरस संक्रमित लोग हैं। बृहन्मुंबई नगर निगम के मुताबिक आज मुंबई में 217 नए #COVID19 मामले सामने आए हैं और 16 मौतों की सूचना भी मिली है। कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1399 हो गई है और कुल मौतों की संख्या 97 है। 26 रोगियों को आज छुट्टी दे दी गई, जबकि कुल 97 को आज तक छुट्टी दे दी गई है।

बता दे कि फिलहाल 1399 पॉजिटिव मामले अब भी मुंबई मौजूद हैं। कई लोगों को इसमें भी किया जा चुका है। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा कोरोनावायरस के मामले मौजूद हैं। वही सबसे बड़ी बात कि मुंबई के धारावी में भी कोरोनावायरस के 45 मामले सामने आ चुके हैं। जो एक बड़ी चिंता का विषय है। बता दे कि धारावी एशिया का सबसे बड़ी झुग्गी बस्ती एरिया है। इसमें हजारों लोग रहते हैं। इस जगह पर सरकार को खास ध्यान देना होगा जिससे कोरोनावायरस यहां ना फैले।

महाराष्ट्र सरकार कोरोना वायरस को रोकने के लिए हर मुमकिन प्रयास कर रही है। जहां केंद्र सरकार ने लॉक डाउन 21 दिनों का किया हुआ था वही महाराष्ट्र सरकार ने इस लॉक डाउन को बढ़ा दिया है। महाराष्ट्र में अब लॉक डाउन को 30 अप्रैल तक कर दिया गया है। महाराष्ट्र सरकार ने लोगों से अपील की है कि अपने-अपने घरों में ही रहे घरों से बाहर ना निकले।

Related Articles

Back to top button