सिक्किम के नाकुला में भारत-चीन सैनिकों के बीच हुई झड़प, 20 चीनी सैनिक घायल

पूर्वी लद्दाख (East Ladakh) में लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (LAC) पर तनाव के बीच एक बड़ी खबर आ रही है। भारत और चीनी सेना के बीच सिक्किम बॉर्डर के नजदीक ना कूला के पास दोनों देशों की सेनाओं के बीच झड़प हुई है। जिसमें चार भारतीय और 20 चीनी जवान घायल हुए हैं। भारतीय सेना ने फिल्हाल मौके से चीनी सैनिकों को खदेड़ दिया है। मगर स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया है कि चौकियों पर कड़ी चौकसी बरती जा रही है।

बता दें दोनों सेनाओं के बीच यह झड़प 2-3 दिन पहले हुई थी। जब चीनी सेना सिक्किम में सीमा की यथास्थिति को बदलने का प्रयास कर रही है। भारतीय सेना ने उसका जमकर विरोध किया। और चीनी सेना को पीछे धकेल दिया। दोनों सेनाओं के बीच हुई झड़प में 20 चीनी सनिक और 4 भारतीय सैनिक घायल हुए है।

इससे पहले 9वें दौर की वार्ता हुई

करीब ढाई महीने के अंतराल के बाद भारत और चीन की सेनाओं ने रविवार को कोर कमांडर स्तर की नौवें दौर की वार्ता की। इसका उद्देश्य पूर्वी लद्दाख में टकराव वाले सभी स्थानों से सैनिकों को हटाने की प्रक्रिया पर आगे बढना है। सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उच्च स्तरीय सैन्य वार्ता पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के चीन की ओर स्थित मोल्दो सीमावर्ती क्षेत्र में पूर्वाह्न दस बजे शुरु हुई थी। इससे पहले, छह नवंबर को हुई आठवें दौर की वार्ता में दोनों पक्षों ने टकराव वाले खास स्थानों से सैनिकों को पीछे हटाने पर व्यापक चर्चा की थी।

Related Articles

Back to top button