फिरोजाबाद में 19 और कोरोना पॉजिटिव मिले, संख्या हुई 2716

फिरोजाबाद। जनपद में कोरोना पाॅजिटिव मरीजों की संख्या प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। शनिवार को 19 और लोगों की रिपोर्ट कोरोना पाॅजिटिव आने से अब संक्रमित रोगियों की कुल संख्या 2716 हो गयी है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. नीता कुलश्रेष्ठ ने पुष्टि करते हुये बताया कि शनिवार को जनपद में 19 लोगों की रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है। उन्होंने बताया कि इस प्रकार जनपद में अब कुल पाॅजिटिव मरीजों की संख्या अब 2716 हो गयी है। जिसमें से 57 लोगों की मौत हो चुकी है। जवकि 2378 लोग स्वस्थ हो चुके है। इसके साथ ही 28 मरीजों को रैफर किया गया है। इस प्रकार जनपद में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 253 है। जिनका उपचार चल रहा है।

उन्होंने बताया कि अभी तक कुल 111381 लोगों के सैंपल जांच को भेजे गये है। जिनमें से 120363 रिपोर्ट उन्हें प्राप्त हो चुकी है।

Related Articles

Back to top button