ओडिशा में बीते 24 घंटे में कोरोना के 1474 नए मामले

भुवनेश्वर। ओडिशा मे पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1474 नए मामले सामने आए हैं । राज्य के सूचना व जनसंपर्क विभाग ने बुधवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी। इसके साथ राज्य में कुल मामलों की सख्या बढ़कर 295889 हो गई है । अभी तक राज्य में 2,80,553 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। सक्रिय मामलों की संख्या 13,919 है।

विभाग के अनुसार इन 1474 नए मामलों में 855 संगरोध से हैं, जबकि 619 स्थानीय संपर्क में आकर संक्रमित हुए हैं । बुधवार को संक्रमित पाये गए लोग कुल 30 जिलों से हैं। खोर्धा जिले में सर्वाधिक से 175 नए मामले सामने आए हैं ।

विभाग के मुताबिक अनुगुल जिले से 76, बालेश्वर जिले से 48, बरगढ़ जिले से 58, भद्रक जिले से 19, बलांगीर जिले से 89, बौद्ध जिले से 5 और कटक जिले से 120, देवगड जिले से 7, ढेंकानाल जिले से 18, गजपति जिले से 5, गंजाम जिले से 33, जगतसिंहपुर जिले से 67, जाजपुर जिले से 39 ,झारसुगुडा जिले से 39 , कलाहांडी जिले से 36, कंधमाल जिले से 19 , केन्द्रापडा जिले से 56 , केन्दुझर जिले से 69, कोरापुट जिले से 23 , मालकानगिरि जिले से 29, मयूरभंज जिले से 52 , नवरंगपुर जिले से 30, नयागढ़ जिले से 20, नूआपडा जिले से 46, पुरी जिले से 73, रायगडा जिले से 7, संबलपुर जिले से 37, सोनपुर से 5 और सुंदरगढ़ जिले से 104 नए मामले सामने आए हैं । स्टेट पूल में 30 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है ।

खोर्धा जिले में 175 नए मामलों के कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 49286 हो गई है । अनुगुल जिले में सख्या बढ़कर 8,360, बालेश्वर जिले में 10,509, बरगढ जिले में 8,925, भद्रक जिले में 6,826, बलांगीर जिले में 7,013, बौद्ध जिले में 2,610, कटक जिले में 26,303, देवगढ जिले में 1,083, ढेंकानाल जिले में 5,207, गजपति जिले में 3,871, गंजाम जिले में 21,293, जगतसिंहपुर जिले में 7,812, जाजपुर जिले में 11,008, झारसुगुडा जिले में 6,509, कलाहांडी जिले में 5,317, कंधमाल जिले में 5,714, केन्द्रापडा जिले में 7,820, केन्दुझर जिले में 6,542, कोरापुट जिले में 7,471, मालकानगिरि जिले में 4,960, मयूरभंज जिले में 11,633,नवरंगपुर जिले में 5,382, नयागढ जिले में 6,079, नूआपडा जिले में 5,861, पुरी जिले में 12,759, रायगडा जिले में 8,130, संबलपुर जिले में 8,113 , सोनपुर जिले में 4,501 तथा सुंदरगढ जिले में 11,399 हो गई है । स्टेट पूल में कोरोना संक्रमितों की संख्या 7,593 हो गई है ।

Related Articles

Back to top button