झारखंड में 1284 कोरोना मरीज हुए ठीक, चार की हुई मौत

रांची। झारखण्ड में सोमवार को 816 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। वहीं राज्य में 1284 कोरोना मरीज ठीक हुए हैं। जबकि राज्य में कोरोना से चार लोगों की कोरोना से मौत हुई है। मृतकों में धनबाद से एक, पूर्वी सिंहभूम( जमशेदपुर) से एक, रांची से एक और पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा से एक मरीज शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रांची से 319, बोकारो से 50, चतरा से 8, देवघर से 7, धनबाद से 43, दुमका से 8, पूर्वी सिंहभूम से 70, गढ़वा से 35, गिरिडीह से 22, गोड्डा से 9, गुमला से 12, हजारीबाग से 20, जामताड़ा से 6, खूंटी से 32, कोडरमा से 3, लातेहार से 11, लोहरदगा से 9, पाकुड़ से 7, पलामू से 18, रामगढ़ से 28, साहेबगंज से 8, सराईकेला से 47, सिमडेगा से 17, पश्चिमी सिंहभूम से 27 मरीज मिले हैं। राज्य में कुल कोविड-19 के मामले अब 88026 हो गए हैं। इसमें 10436 सक्रिय केस हैं। 76843 मरीज ठीक हुए हैं। राज्य में अब तक 747 लोगों की मौत हुई है। वहीं, झारखंड में कोरोना की रिकवरी रेट 87.29 प्रतिशत है।

Related Articles

Back to top button