लखनऊ में कोरोना वायरस का 1 संदिग्ध मामला, भारत में बड़े कोरोनावायरस के मामले, सरकार ने उठाए ठोस कदम

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में कोरोना वायरस का पहला पॉजिटिव के सामने आया है। वहीं बिहार में भी चार संदिग्ध लोगों का फिलहाल टेस्ट किया जा रहा है। चीन से जन्मा कोरोना वायरस अब तक भारत में 62 लोगों में पाया गया है। यह संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। इसके लिए भारत ने ठोस कदम भी उठाए हैं। महाराष्ट्र में भी अब तक 11 कोरोनावायरस के संदिग्ध मामले पाए गए हैं। वहीं राजधानी दिल्ली में कोरोनावायरस के तीन संदिग्ध मामले हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना वायरस को महामारी घोषित कर दिया है। चीन इटली और इरान में इस घातक वायरस के कारण कई मौतें हो चुकी हैं। इटली में यह तेजी से बढ़ता जा रहा है। वहीं ईरान में भी कोरोनावायरस के कई मामले सामने आए हैं और इससे कई लोगों की मौत भी हो चुकी है।

वहीं भारत में कोरोना वायरस को लेकर ठोस कदम उठाए हैं। भारत ने कोरोना वायरस के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए विदेश से आने वाले लोगों का वीजा 15 अप्रैल तक के लिए सस्पेंड कर दिया है। इस प्रतिबंध से राजनायिकों, अधिकारियों, सयुंक्त राष्ट्र संघ और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के कर्मचारियों को छूट मिलेगी। वहीं ये प्रतिबंध 13 मार्च से लागू हो जाएगा। भारत ने फ्रांस, जर्मनी और स्पेन के नागरिकों के नियमित और ई-वीजा पर रोक लगा दी है।

भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की गई है कि कि कोई भी गैरजरूरी विदेशी यात्राएं न करें। अगर वे कहीं से भी यात्रा करके वापस लौटते हैं तो उन्हें कम से कम 14 दिन तक लोगों से अलग रखा जा सकता है। चीन, इटली, ईरान, कोरिया, फ्रांस, स्पेन और जर्मनी में जो भी भारतीय या विदेशी यात्री 15 फरवरी तक रहे हों, उन्हें भारत आने पर कम से कम 14 दिन के लिए अलग मेडिकल निगरानी में रखा जाएगा।

Related Articles

Back to top button