तंजानिया की राष्ट्रपति सामिया सुलुहु हसन को जेएनयू द्वारा डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया।

नई दिल्ली: भारत की चार दिवसीय यात्रा पर आईं तंजानिया की राष्ट्रपति सामिया सुलुहू हसन को जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय जेएनयू को आज डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया।

इस पूरे कार्यक्रम में विदेश मंत्री एस जयशंकर , एचआरडी मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी मौजूद रहे।
शिक्षा मंत्रालय के अनुसार, तंजानिया की राष्ट्रपति सामिया सुलुहू हसन, जो भारत की चार दिवसीय यात्रा पर हैं, को मंगलवार को जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय द्वारा डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया। गौरतलब है की राष्ट्रपति हसन रविवार को चार दिवसीय यात्रा पर यहां पहुंचेतंजानिया की पहली महिला राष्ट्रपति को मजबूत भारत-तंजानिया संबंधों को बढ़ावा देने, आर्थिक कूटनीति को बढ़ावा देने और क्षेत्रीय एकीकरण और बहुपक्षवाद में सफलता हासिल करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के लिए जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय द्वारा मानद डॉक्टरेट से सम्मानित किया गया।वहीं देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को समग्र द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने पर ध्यान केंद्रित करते हुए तंजानिया के राष्ट्रपति हसन के साथ व्यापक बातचीत की।

वार्ता से पहले विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि तंजानिया के राष्ट्रपति की यात्रा दोनों देशों के बीच लंबे समय से चले आ रहे संबंधों को ‘नए स्तर’ पर ले जाने का एक अवसर है।

पहले दिन में, मेहमान नेता का राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में औपचारिक स्वागत किया गया। राष्ट्रपति हसन 10 अक्टूबर को दिल्ली में एक व्यापार और निवेश मंच में भी भाग लेंगे।

Related Articles

Back to top button