गृह मंत्रालय की दिल्ली पुलिस के साथ हुई सुरक्षा बैठक, 7 से 11 सितंबर तक जाने क्या है खास?

दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में अगले महीने जी-20 की मुख्य बैठक होने जा रही है। इसके लिए सभी तैयारियों तेज कर दी गई है। दिल्ली के नयाब तरीके से सजाया जा रहा है। इसके लिए राजधानी की सड़कों को पेंटिंग, होर्डिंग, वहीं लेजर लाइट से सजाया जा रहा है।

इसी बीच दिल्ली के सजावट के लिए 6 लाख 75 हजार गमलों के उपयोग करने की बात की जा रही है।इन गमलों का उपयोग दिल्ली के कई रास्तों को सजाने के लिए उपयोग किया जाएगा। इस बैठक यूरोप से लेकर अमेरिका और एशिया के मेहमान शामिल होंगे।इस दौरान 7 सितम्बर की रात 12 बजे से 11 सितंबर तक नई दिल्ली, लुटियन जोन समेत प्रगति मैदान समेत आसपास के अधिकांश इलाके के सभी संस्थान, निजी कार्यालय, शॉप और मार्केट पूरी तरह से बंद रहेंगे। दिल्ली पुलिस के साथ हुई गृह मंत्रालय की सुरक्षा बैठक में सुरक्षा के मद्देनजर नई दिल्ली को पूरी तरह से बंद रखने का निर्णय लिया गया।

इस उच्च स्तरीय बैठक में अब तक की गई तैयारियों और सुरक्षा के संबंध में कई अहम निर्णय लिए गए।

गृह मंत्रालय के मुताबिक सदस्य देशों के राष्ट्राध्यक्ष और प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों की हाई सिक्योरिटी अरेंजमेंट और ट्रैफिक के मद्देनजर कई निर्णय लिए गए हैं।

Related Articles

Back to top button