IPS देवेश चंद्र श्रीवास्तव बने तिहाड़ जेल के नए DG

1995 बैच के IPS अधिकारी देवेश चंद्र श्रीवास्तव को तिहाड़ जेल का DG नियुक्त किया गया दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच और EOW में निभा चुके हैं अहम भूमिका मिजोरम के DGP रह चुके देवेश चंद्र श्रीवास्तव आज़मगढ़ के कोलघाट गांव से ताल्लुक रखते हैं

Tihar jail: वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी देवेश चंद्र श्रीवास्तव को तिहाड़ जेल का नया डायरेक्टर जनरल (DG) नियुक्त किया गया है। वे 1995 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और पुलिस प्रशासन में अपने लंबे और प्रभावशाली करियर के लिए जाने जाते हैं।

 

दिल्ली पुलिस में निभाई अहम भूमिका

तिहाड़ जेल के DG बनाए जाने से पहले देवेश चंद्र श्रीवास्तव दिल्ली पुलिस में कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं। वे दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच के चीफ के रूप में सेवाएं दे चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने इकोनॉमिक ऑफेंस विंग (EOW) में स्पेशल कमिश्नर की जिम्मेदारी भी संभाली।

 

मिजोरम के DGP के तौर पर भी दे चुके हैं सेवाएं

देवेश चंद्र श्रीवास्तव इससे पहले मिजोरम राज्य के डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (DGP) रह चुके हैं। साल 2022 में जब उन्हें मिजोरम का DGP नियुक्त किया गया था, तब यह खबर उनके गृह जिले तक खुशी लेकर पहुंची थी।

 

आजमगढ़ के कोलघाट गांव से है नाता

देवेश चंद्र श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के आज़मगढ़ जिले के कोलघाट गांव के रहने वाले हैं। मिजोरम के DGP बनने पर उनके गांव में जश्न का माहौल देखने को मिला था। गांव के लोगों को गर्व था कि उनके गांव का एक बेटा इतनी ऊंची पोस्ट तक पहुंचा है।

 

लंबा और विविध प्रशासनिक अनुभव

अपने करियर के दौरान देवेश चंद्र श्रीवास्तव दिल्ली पुलिस में जॉइंट कमिश्नर ऑफ पुलिस (साउथ), लाइसेंसिंग और इंटेलिजेंस ब्यूरो जैसे अहम विभागों में भी काम कर चुके हैं। इसके अलावा वे ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (ONGC) में डेपुटेशन पर भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

 

तिहाड़ जेल प्रशासन के लिए अहम नियुक्ति

तिहाड़ जेल के DG के रूप में देवेश चंद्र श्रीवास्तव की नियुक्ति को जेल प्रशासन और सुधार व्यवस्था के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है।

Related Articles

Back to top button