बीमार RJD प्रमुख लालू यादव से मिलने RIMS पहुंची बेटी मीसा भारती

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबीयत (Lalu Prasad Yadav Health) स्थिर बनी हुई है, डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी निगरानी में जुटी है। इस बीच बड़ी बेटी मीसा भारती भी लालू यादव के स्वास्थ्य का हाल जानने के लिए रांची पहुंची हैं। शुक्रवार को मीसा भारती (Misa Bharti) रांची स्थित रिम्स के पेइंग वार्ड में पिता से मिलने पहुंचीं। इस दौरान मीडियाकर्मियों का काफी जमावड़ा देखा गया। हालांकि, मीसा भारती ने किसी से कोई बात नहीं की। खबर है कि दोपहर बाद तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) और राबड़ी देवी (Rabri Devi) भी रांची पहुंच सकते हैं।

lalu prasad yadav ki bigadi tabiyat to beti misa bharti pahuchi ranchi  tejashwi rabri devi ke bhi pahuchne ki charcha : लालू यादव की बिगड़ी तबीयत  तो मिलने पहुंचीं बेटी मीसा भारती

लालू यादव का कराया गया HRCT टेस्ट

आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव का शुक्रवार को एचआरसीटी जांच कराया गया। जांच के लिए लालू प्रसाद को पेइंग वार्ड से व्हील चेयर पर बाहर खड़े कार्डियक एंबुलेंस तक लाया गया। फिर एंबुलेंस के माध्यम से उन्हें रिम्स के इमजरेंसी विभाग में एचआरसीटी जांच के लिए ले गए। कुछ ही मिनटों में जांच पूरी होने के बाद उन्हें वापस रिम्स स्थित पेइंग वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया।

 

 

Related Articles

Back to top button